देश के कारोबारी रुझान में सुधार : सीआईआई
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा अप्रैल-सितंबर के लिए करवाए गए सर्वेक्षण के मुताबिक पिछले छह माह की तुलना में कारोबारी विश्वास सूचकांक में सुधार हुआ है। दो लगातार अवधि में विश्वास में गिरावट के बाद अप्रैल-सितंबर 2009-10 के सूचकांक 58.7 अंक से पता चलता है कि इसमें बढ़ोतरी हुई है।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, "सूचकांक में बढ़ोतरी से आने वाले समय की बेहतर तस्वीर और अर्थव्यवस्था के खराब दौर से उबर जाने का संकेत मिलता है।"
यद्यपि, वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और उपभोक्ता मांग में कमी अब भी चिंता के कारण बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications