सोनी को 14 वर्षो में पहली बार शुद्ध घाटा
समाचार एजेंसी डीपीए ने गुरुवार को कंपनी के हवाले से बताया कि कंपनी को यह नुकसान वैश्विक मंदी के दौर में उपभोक्ताओं की संख्या घटने और डॉलर के मुकाबले येन के मजबूत होने की वजह से उठाना पड़ा।
कंपनी को वित्त वर्ष 2008 के दौरान 98.9 अरब येन का शुद्ध नुकसान सहना पड़ा जबकि गत वर्ष की समान अवधि में उसे 369.4 अरब डॉलर का लाभ हुआ था।
कंपनी को इस अवधि में 227.8 अरब येन का परिचालन घाटा हुआ जबकि गत वर्ष की समान अवधि में उसे 475.3 अरब येन का लाभ हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications