अंतिम तिमाही में लुपिन का मुनाफा 64 फीसदी बढ़ा
कंपनी के प्रबंधन निदेशक कमल के. शर्मा ने कहा, "सभी कारोबारी क्षेत्रों और बाजारों में कंपनी ने विकास किया है। अमेरिका में बेहतरीन कारोबार के साथ-साथ कंपनी ने घरेलू बाजार में भी बढ़िया कारोबार किया है।"
समीक्षा अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में 39 फीसदी का इजाफा हुआ और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 750 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बताया कि वर्ष 2008-09 के दौरान अमेरिका में उसके कारोबार में 74 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 1,256 करोड़ रुपये हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications