मध्य प्रदेश में हाई स्कूल के छात्रों को दो विषय में पूरक
मध्य प्रदेश में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 35 फीसदी छात्र पास हुए हैं और इन नतीजों ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी हैं। परीक्षा परिणामों से भयभीत आधा दर्जन छात्रों ने तो मौत को ही गले लगा लिया। प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने परीक्षा परिणाम आने के बाद भरोसा दिलाया था कि छात्रों कि हित में कोई न कोई फैसला लिया जाएगा। बुधवार की रात को स्कूली शिक्षा विभाग के उपसचिव की ओर से हाई स्कूल में दो विषयों में पूरक परीक्षा का आदेश जारी किया है।
प्रदेश में पहले हाईस्कूल में सिर्फ एक विषय में पूरक की पात्रता थी, जिसके चलते एक लाख 14 हजार 300 छात्र पूरक परीक्षा की पात्रता हासिल कर सके थे अब दो विषयों में पूरक परीक्षा की पात्रता देने से दो लाख 32 हजार 600 छात्र पूरक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications