मुखर्जी ने कहा, हिंदी नहीं तो प्रधानमंत्री नहीं
मुखर्जी ने समाचार चैनल एनडीटीवी से गुरुवार को कहा,"यदि आप हिंदी नहीं जानते तो आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। कुछ निश्चित कार्यो के लिए कुछ जरूरी योग्ताएं होती हैं। पी.वी.नरसिंहराव क्यों एक अच्छे प्रधानमंत्री बने..इसलिए भी क्योंकि वह एक अच्छे संप्रेषक थे।"
यह पूछे जाने पर कांग्रेस के उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नहीं चुने जाने से उनको कोई शिकायत है, मुखर्जी ने कहा,"मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं पार्टी में काफी वरिष्ठ हूं। कई लोग हैं जो पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।"
वामदलों के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा,"वामदलों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। परंतु उन्होंने कभी भी विकास की ओर कदम नहीं बढ़ाया। वे ऐसी विचारधारा में विश्वास करते हैं जिसमें सामयिकता का अभाव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications