वैश्विक परिस्थितियों में सुधार के बाद सुधरेंगे देश के हालात : डी. सुब्बाराव
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की कर्नाटक इकाई द्वारा बुधवार को आयोजित एक परिसंवाद में सुब्बाराव ने कहा, "मुझे यकीन है कि देश के हालात में तेजी से सुधार होगा लेकिन पहले दुनिया के हालात सुधरने होंगे। एक बार जब हालात में सुधार आरंभ हो जाएगा तो यह काफी तेजी से होगा।"
सुब्बाराव ने कहा कि चूंकि विकास को गति देने वाले कारकों जैसे कि बढ़ता उत्पादन और बढ़ती बचत अभी भी मजबूत बने रहने की वजह से जब भी वैश्विक आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी देश में भी सुधार गति पकड़ लेंगे।
उन्होंने यकीन जताया कि एक बार दुनिया भर में हालात सुधरने के बाद भारत एक बार फिर निवेशकों का प्रिय स्थान बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक बार सुधार शुरू होने की देर है कि बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में निवेश काफी तेज हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications