शिवराज को मनमोहन के फोन का इंतजार

शिवराज सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के लिए सहायता मांगी है। पत्र में कहा गया है, "आपने बिहार के मुख्यमंत्री को फोन करके बाढ़ से हुई क्षति के लिए पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। मध्य प्रदेश भी वर्ष 2007-08 में सूखे की मार झेल चुका है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1548़ 51 करोड़ रुपये का राहत प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा था। इतना ही नहीं बुन्देलखंड के छह और विन्ध्यांचल के तीन जिलों के लिए भी पृथक से दीर्घकालीन योजना प्रस्तुत की गई थी।"

शिवराज ने आगे लिखा कि केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए केन्द्रीय दल ने भी सूखे की गंभीर स्थिति को स्वीकार किया। इसके बाद भी केन्द्र की ओर से प्रदेश को कोई सहायता नहीं मिली। राज्य सरकार अपने वित्तीय संसाधनों से जनता को राहत उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री बिहार के बाढ़ पीड़ितों की तरह मध्य प्रदेश की सूखा पीड़ित जनता के प्रति भी उदारता दिखाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+