आडवाणी होंगे अगले प्रधानमंत्री : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में शनिवार को होने वाली मतगणना का हवाला देते हुए कहा, "16 तारीख के बाद आडवाणी भारत के प्रधानमंत्री होंगे।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि 545 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उसके नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सबसे बड़ा चुनाव-पूर्व गठबंधन बनेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों में कांग्रेस को भाजपा से बहुत कम बढ़त लेते दिखाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications