सड़क पर आए 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के बच्चे

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। मुंबई में गुरुवार सुबह वृहन मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम)द्वारा करीब 50 झोंपड़ियां ढहाए जाने की वजह से ऑस्कर से सम्मानित 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अभिनय कर चुके करीब 20 बच्चे सड़क पर आ गए।

फिल्म में मुख्य बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले अजहरुद्दीन इस्माइल एम. शेख ने बताया कि एमसीजीएम का एक दल बिना पूर्व घोषणा के गुरुवार सुबह आ गया और उसने बांद्रा पूर्व के गरीब नगर की झोंपड़ियों में रहने वालों से बाहर निकलने को कहा।

अजहर ने रोते हुए आईएएनएस को बताया, "हमारे पास रहने को कोई ठिकाना नहीं। हम चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे हैं। हमारा सारा सामान या तो फेंक दिया गया है या फिर नष्ट हो गया है। हम नहीं जानते आज हमारा पेट कैसे भरेगा।"

संपर्क करने पर एमसीजीएम के सहायक निगमायुक्त एच (ई)वार्ड यू.डी. मिस्त्री ने बताया कि निगम को मुख्यालय की ओर से बांद्रा पूर्व के मुख्य नाले पर बनी झोंपड़िया हटाने का आदेश मिला था।

मिस्त्री ने बताया, "हो सकता है कि इन सेलिब्रेटी बच्चों का घर भी उसी जगह पड़ता हो। लेकिन हमें तो आदेश का पालन करना पड़ता है।"

उन्होंने बताया कि पात्रता होने पर सभी बेघर लोगों को मानसून पहले वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बीच अजहर और उसकी सह-अभिनेत्री रूबीना अली कुरैशी की उम्मीद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर टिकी है जिन्होंने उन्हें फ्लैट देने का वादा किया था।

चुनावों की घोषणा होने के कारण फ्लैट आवंटन में विलंब हो गया था लेकिन सोमवार को आदर्श आचार संहिता हट जाएगी।

याकूब शेख नाम के एक निवासी ने बताया कि पिछले पांच वर्षो में यह दूसरी बार हुआ है जब एमसीजीएम ने क्षेत्र की झुग्गियां ढहाई हैं। पिछली बार ढहाए जाने के बाद से स्लमडॉग कलाकारों सहित सभी परिवार पार्क या फुटपाथ पर रह रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+