भारतीय सेवा क्षेत्र में अगले 12 महीनों में तेजी की संभावना
अप्रैल में बीआरआईसी के व्यापारिक सर्वेक्षण से स्पष्ट हुआ था कि भारतीय कंपनियों की विस्तार गतिविधियों में 31.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में इन देशों की सेवा क्षेत्रों की 1400 कंपनियों को शामिल किया गया था। भारतीय कंपनियों की विस्तार गतिविधियों में पिछले वर्ष की तुलना में 15.3 अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
केपीएमजी के भारतीय प्रमुख रसेल परेरा ने कहा कि इस सुधार से प्रदर्शित होता है कि कई क्षेत्र घरेलू बाजार पर काफी हद तक निर्भर हैं और ब्याज दरों में कमी,महंगाई में गिरावट और नकदी की उपलब्धता का उन पर सकारात्मक असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव और मानसून निर्धारित करेंगे कि अगले कुछ महीनों में यह प्रवृत्ति कैसे विकास करती है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि होटल और रेस्तरां क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications