यूपी में मोर का हत्यारा गिरफ्तार

फैजाबाद के प्रभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) ओ.पी. सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पटरंगा इलाके के मथुरा गांव में बीते मंगलवार को तीन मोरों के शव बरामद किए गए थे। वन विभाग ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उल्लेखनीय है कि मोर राष्ट्रीय पक्षी है।
चार अन्य आरोपी फरार
पटरंगा थाना-प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि छोटेलाल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसने तीन मोरों का शिकार किया था। यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
डीएफओ ने बताया कि मोर के शव बरामद कर उन्हें बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications