अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में पुलिसकर्मी की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस अधिकारी जनरल सैफुल्लाह हकीम ने बताया कि यह हमला गुरुवार सुबह पाकिस्तान की सीमा से लगे स्पिन बोलदाक जिले में हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस मुख्यालय में विस्फोटकों से लदे वाहन को लेकर घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे रोका तो उसने गेट पर ही विस्फोट कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया।
तालिबान ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बयान में दावा किया गया है कि हमले में 27 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications