पाकिस्तान के कबायली इलाके में 60 और आतंकवादी ढेर
'जियो टीवी' ने बताया कि निचले दीर के प्रशासक (नाजिम)के आवास को सुरक्षा बलों ने उड़ा दिया, जिससे 60 आतंकवादी मारे गए। इस भवन पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। हमले में आवास पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
निचले दीर के मैदान और कालपानी उपजिलों में भी सेना ने तालिबान के कई मजबूत ठिकानों को तबाह कर दिया। पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के स्वात, बुनेर और दीर जिलों में सेना का अभियान गुरुवार को 19 वें दिन में प्रवेश कर गया।
सुरक्षा बलों ने बुधवार को स्वात के तालिबान कमांडर मौलाना फजलुल्लाह के मुख्यालय पुछार पर कब्जा करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की।
सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी शुक्रवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में सांसदों को एनडब्ल्यूएफपी में जारी सैन्य कार्रवाई के विषय में जानकारी देंगे।
संसदीय कार्यमंत्री बाबर अवान के अनुसार एनडब्ल्यूएफपी की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक सोमवार को होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications