रूस और बांग्लादेश ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र सौदे पर हस्ताक्षर किए
बांग्लादेश सन 1961 से उत्तरी पाबना जिले के रुद्रपुर इलाके में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का इच्छुक रहा है। वर्तमान में वह 1,000 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाना चाहता है।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक बांग्लादेश के परमाणु ऊर्जा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद मोशर्रफ हुसैन और रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा निगम उप निदेशक एन.एन. स्पास्की ने बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौता पत्र में दोनों देशों ने स्वीकार किया है कि परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण कार्यो के लिए किया जाएगा। इसके मुताबिक रूस बांग्लादेश में परमाणु ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद करेगा।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले अमेरिका और चीन के बीच भी ठीक इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications