उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों की राज्य सरकार से विशेष कानून बनाने की मांग

करीब 10,000 सरकारी डाक्टरों के संगठन प्रादेशिक मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसिज एसोसिएशन (पीएमएचएसए) ने राज्य सरकार को ज्ञापन देकर डाक्टरों पर हो हमलों को रोकने के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की।

पीएमएचएसए के राज्य महासचिव बी.पी.सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि इलाज में लापरवाही के नाम पर आए दिन मरीजों के परिजनों के चिकित्सकों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में लापरवाही बरतती है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर विशेष कानून लाए, जिसके तहत चिकित्सकों पर हमला करने पर 3 से 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में गत 11 मई को चेचक के मरीजों के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें दो घंटे तक पेड़ में बांधे रखा।

सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+