किशोरी की मौत के मामले में रूसी वाणिज्य दूतावास भी कूदा : पुलिस

पुलिस अधीक्षक आत्माराम देशपांडे ने आईएएनएस से कहा कि घटना के संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि इस मामले में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

रूस के वाणिज्य दूत एलेक्जेंडर मांटीस्की ने गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को पत्र लिखकर 19 वषीय रूसी लड़की की मौत की जांच पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखने का आग्रह किया।

मांटीस्की ने यह भी कहा कि एलेना की मौत के विषय में पुलिस कह रही है कि वह एक दुर्घटना थी, गले नहीं उतरता।

पुलिस अधीक्षक टोनी फर्नाडीज के रुख के विपरीत मामले की जांच के मुख्य निरीक्षक देशपांडे ने कहा कि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी की एलेना की मौत दुर्घटना से हुई है।

कई बार अपना बयान बदलने के बाद मंगलवार शाम को फर्नाडीज ने कहा कि एलेना की मौत दुर्घटना से हुई। उन्होंने दावा किया कि पोस्टमार्टम से भी इसका संकेत मिला है।

एलेना का शव पिछले सप्ताह पणजी से 30 किलोमीटर दूर एक गांव रिवोरा में क्षत विक्षत अवस्था में पटरी पर पाया गया था।

पुलिस ने पहले दावा किया कि एलेना की रेलगाड़ी से गिरने से मौत हुई है। कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड के इस दावे को खारिज करने के बाद पुलिस को अपने शब्द वापस लेने पड़े थे।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह एलेना को स्टेशन छोड़ने गए चालक वर्धमान सिम्पेरुस्कर और वेटर विन्नी को हिरासत में लिया और रिहा भी कर दिया। विन्नी की एलेना से दोस्ती थी।

जिस होटल में एलेना ठहरी थी, उसमें काम करने वाले एक कर्मचारी की तलाश में एक पुलिस दल हिमाचल प्रदेश भी भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+