मुलायम को कभी नहीं छोड़ूंगा: अमर सिंह

अमर सिंह ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के ठीक एक दिन बाद मीडिया से कहा, "मैं जीवन भर मुलायम सिंह का साथ नहीं छोड़ूंगा।"
आजम खां पर टिप्पणी नहीं
सपा नेता अमर सिंह ने आजम खां के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया हालांकि उन्होंने कल ही चुनाव आयोग से पार्टी के सहयोगी आजम खां के धमकी भरे भाषण देने के बारे में शिकायत की है।
गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान से विवाद के कारण उन्होंने चुनाव प्रचार के समय धमकी दी थी कि अगर आजम पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह पार्टी में अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। दिल्ली में मुलायम सिंह से मुलाकात करने के बाद सिंह ने कहा कि वह अब आजम प्रकरण को एक बीता अध्याय मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications