उच्च न्यायालय के न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे पति-पत्नी
इंदरमीत कौर कोचर और उनके पति ए.के. पाठक को इस सप्ताह के आरंभ में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र मिला था।
इससे पहले कोचर दिल्ली में जिला एवं सत्र न्यायधीश थीं जबकि पाठक कड़कड़डुमा न्यायालय में जिला न्यायधीश थे।
कोचर कंपनी ला की विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सात मार्च 1995 को दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में काम करना आरंभ किया था जबकि पाठक ने दो वर्ष बाद काम करना शुरू किया था।
दोनों ने ही पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील के रूप में काम किया है। उन्होंने न्यायिक सेवा में आने के बाद विवाह किया।
कोचर और पाठक के अलावा भी दो न्यायधीश गुरुवार को शपथ ले रहे हैं। इनमें से एक अजित भारीहोके वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्टरार जनरल हैं जबकि दूसरे वी.के. जैन सर्वोच्च न्यायालय के सेक्रेटरी जनरल हैं।
इन चार न्यायधीशों की नियुक्ति के साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में नियुक्त न्यायधीशों की संख्या 44 हो जाएगी जो निर्धारित संख्या से चार कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications