आंग सांग सू की के खिलाफ मुकदमा (लीड-1)
यहां की कुख्यात इनसेन जेल में 63 वर्षीया सू की, उनकी नौकरानी, उनके चिकित्सक और जॉन विलियम येथॉ नाम के अमेरिकी पर मुकदमा चलाया गया है।
जॉन पिछले सप्ताह इन्या झील के किनारे बने सू की के घर में तैरकर पहुंच गये थे और वहां तीन रातें बिताने के बाद झील के रास्ते ही लौट गये थे। प्रारंभिक सुनवाई के बाद मुकदमे की सुनवाई 18 मई तक स्थगित कर दी गई।
इससे पहले सू की को गुरुवार सुबह उनके घर से इनसेन जेल ले जाया गया। दोषी पाए जाने पर अपने घर में किसी को अनधिकृत प्रवेश की इजाजत देने के लिए सू की को तीन से पांच साल तक की कैद हो सकती है।
सू की की मौजूदा सजा आगामी 27 मई को पूरी होने वाली है।
म्यांमार सरकार अगले वर्ष देश में आम चुनाव कराने वाली है और इसकी संभावना बहुत कम ही है कि वह ऐसे में सू की को आजाद देखना पसंद करे।
कैम्पेन फॉर बर्मा संगठन के कार्यकारी निदेशक अंग डिन का कहना है, "सू की को छह साल की अवधि के बाद भी बंदी बनाए रखने की यह सरकार की कुटिल चाल है। सरकार उन्हें कैद में रखने के अपने फैसले को सही ठहराने के लिए यह कदम उठाया है।"
53 वर्षीय जॉन को छह मई को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सू की घर से झील के रास्ते से वापस लौट रहे थे।
बताया जाता है कि सू की इस बारे में पिछले सप्ताह पूछताछ की गई थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वह जॉन के दौरे को अवैध और अस्वीकार्य मानती हैं और उन्होंने पूरा समय जॉन को अपने घर के निचले हिस्से में ही रुकने दिया।
सू की ने पिछले 19 में से 13 साल नजरबंद रहकर बिताए हैं। म्यांमार की जेलों में 2,500 से ज्यादा राजनीतिक बंदी हैं। म्यांमार सरकार सू की सहित सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने के संयुक्त राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अनुरोध को ठुकराती आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications