मनमोहन से नाराज सिख समुदाय

हुआ यूं कि प्रधानमंत्री ने एक सभा के दौरान कहा कि 1984 के दंगों को हमेशा के लिए जीवित नहीं रखा जा सकता है। इस पर सिखों ने खासी नाराजगी व्यक्त की है। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन हुए।
दिल्ली में 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे 10 सिख प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। ये प्रदर्शनकारी मनमोहन सिंह के उस बयान का विरोध कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से संबंध रखने वाले ये प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के सात रेसकोर्स स्थित आवास के बाहर लगभग तीन बजे धरने पर बैठ गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी प्रदर्शनकारियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया"। यही नहीं पंजाब में कई सिख संगठनों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सख्त नाराजगी व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications