एक्जिट पोल में मिलाजुला रुझान

अंतिम चरण में भारी मतदान
सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 86 संसदीय सीटों के लिए अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही इस चरण में 1,432 उम्मीदवारों का चुनावी फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गया। इस चरण में भारी मतदान हुआ।
इस चरण में हिमाचल प्रदेश की चार, जम्मू एवं कश्मीर की दो, पंजाब की नौ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 11, तमिलनाडु की 39, उत्तराखंड की पांच और चंडीगढ़ व पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ।
मतदान खत्म होते ही चैनलों पर बहस शुरू
मतदान के समाप्त होते ही टीवी चैनलों पर शुरू हुए एक्जिट पोल में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। सीएनएन-आईबीएन के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार हैं। चैनल के मुताबिक छत्तीसगढ़ और झारखंड में भाजपा आगे रहेगी, जबकि कांग्रेस को नुकसान होगा। वहीं केरल में कांग्रेस के आगे रहने की पूरी उम्मीद है।
टीवी चैनल टाइम्स नॉओ के मुताबिक कांग्रेस का पल्ला भारी होने की संभावना है। चैनल के मुताबिक कांग्रेस को असम में बढ़त मिलेगी, जबकि गुजरात में हालत पतली रहेगी। एक्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा इस बार फिर बाजी मार ले जाएगी। मध्य प्रदेश में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। वहीं राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा।


Click it and Unblock the Notifications