बेहोशी की हालत में मिले मुकुल गंधर्व

मुकुल के स्टेशन के नजदीक बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। होशंगाबाद के सीएमओ डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके शरीर में पानी की कमी (डीहाईड्रेशन) हो गई है। उन्हें ग्लूकोज दिया जाना जरूरी है, लेकिन वह इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बीच खाना खाया है और उनकी हालत अब कुछ बेहतर है।
जानकारी के मुताबिक मुकुल बातचीत तो कर रहे हैं लिकिन इलाज के लिए डॉक्टरों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों का दल निरंतर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि मुकुल पिछले कुछ साल से दुनिया से बेखबर मंदिरों और सराय को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। उन्हें कभी शराबखानों में पाया जाता है तो कभी भीख मांगते हुए।


Click it and Unblock the Notifications