Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सूचना युद्ध हार रहा है अमेरिका'

Richard Holbrook
वाशिंगटन। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा कि तालिबान के खिलाफ सूचना युद्ध में जीत हासिल करना पाकिस्तान में अमेरिकी रणनीति की सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जबकि अमेरिका 'सूचना युद्ध' हार रहा है।

सीनेट की विदेश समिति के सामने मंगलवार को पाकिस्तान में अमेरिकी नीति पर गवाही देते हुए उन्होंने कहा," आतंकवाद के साथ सूचना युद्ध जुड़ा हुआ है। हम सूचना युद्ध हार रहे हैं।" पाकिस्तान के बारे में वास्तविक खुफिया जानकारी हालिस करने में आ रही कमी पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा," तालिबान की पहुंच रेडियो तक अभी भी है और इसपर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है।

रेडियो उस इलाके में संचार का प्रमुख साधन है जहां पुरुषों में साक्षरता दर 10 प्रतिशत और महिलाओं में पांच प्रतिशत है।" उन्होंने कहा,"तालिबान के रेडियो को जाम नहीं किया गया है। हम उससे पाने की कोशिश नहीं करते और हमारे पास उसके विरोध की कोई योजना नहीं है।"

हॉलब्रुक ने कहा,"यदि हम उन लोगों के के लिए रेडियो को खुला छोड़ दें, जो गलत ढंग से खुद को पैगंबर के दूत के रूप में प्रचारित करते हैं तो हम युद्ध नहीं जीत सकते। बहरहाल आप जीत की जो भी परिभाषा तय करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+