अपनी हद में रहे कांग्रेस: अमर सिंह

By Staff
Google Oneindia News

Amar Singh
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के महासचिव अजम खां से चल रहे विवाद में हस्‍तक्षेप करने वाली कांग्रेस पार्टी को सपा महासचिव अमर सिंह ने आड़े हाथों लिया है। अमर सिंह ने कांग्रेस से कहा है कि वो अपनी हद में रहे। उसे सपा के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं।

अमर सिंह ने मंगलवार शाम मीडिया से बातचीत में कहा "कांग्रेस को आजम खां के प्रति हमारे व्यवहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने नटवर सिंह, अर्जुन सिंह, एम. वीरप्पा मोइली और मार्गरेट अल्वा के साथ जो व्यवहार किया, उस पर क्या हमने कभी कुछ कहा?"

'हमें सीख न दे कांग्रेस'

अमर सिंह ने आगे कहा, "हमने परमाणु समझौते के समय कांग्रेस की सरकार बचाई और वही कांग्रेस आज हमें लोगों के साथ व्यवहार करने का तरीका सिखा रही है। नीतीश कुमार का मोदी से हाथ मिलाना उसे पसंद है, मगर कल्याण सिंह का सपा के साथ जुड़ना उन्हें पसंद नहीं है।"

अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरीके से राजनीति कर रही है, यह अपने आप में शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अपनी सीमा में रहना चाहिए।" आजम खां पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि वह पार्टी की रामपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार व पूर्व अभिनेत्री जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें वितरित करने में जुटे हुए हैं।

अमर सिंह ने कहा, "कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और आजम खां ने रामपुर में जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें तैयार करवाने और उसे वितरित करने की साजिश रची है। वोट की लड़ाई को इस तरह की तस्वीरों के जरिए नहीं लड़ा जाना चाहिए। यदि दिग्विजय सिंह आजम खां को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं तो हमें इसमें बड़ी खुशी होगी। इससे हमारे घर की गंदगी साफ हो जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X