मेघालय में कांग्रेस की गठबंधन सरकार

DD Lapang
शिलांग। मेघालय में दो महीने के राष्ट्रपति शासन के बाद बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन सरकार ने शपथ ली। नए मुख्यमंत्री डी.डी.लपांग ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में स्थायित्व और सुशासन मुहैया कराएगी।

मेघालय यूनाइटेड एलायंस (एमयूए) की नई गठबंधन सरकार के शपथ लेने के तुरंत बाद लपांग ने पत्रकारों से कहा,"हम राज्य में स्थिरता लाने और मेघालय के संपूर्ण विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" राज्यपाल आरएस मूशाहारी ने राजभवन में एक समारोह में लपांग तथा मंत्रिमंडल के छह सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गठबंधन सरकार में कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) शामिल हैं।

दो मंत्री-जे. लिंगदोह और ए.टी.मंडल यूडीपी से हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में एमयूए के 37 विधायक हैं। इनमें कांग्रेस के 28 और यूडीपी के नौ विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी के मुकुल संगमा ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।

19 मार्च को लगा था राष्‍ट्रपति शासन

मुख्यमंत्री डानकूपर राय के नेतृत्व वाली मेघालय प्रगतिशील गठबंधन (एमपीए) सरकार के पांच विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस का समर्थन करने के कारण बनी राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से मेघालय में 19 मार्च को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

मार्च 2008 में विधानसभा चुनाव के बाद लपांग ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी लेकिन 10 दिन बाद विश्वासमत के पहले बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सहायता से यूडीपी नेता डानकूपर राय के नेतृत्व में एमपीए की सरकार का गठन हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+