हिमाचल में 102 वर्षीय कुष्ठ रोगी ने किया मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने आईएएनएस को बताया, "बीर सिंह सहित 13 मतदाताओं ने सोलन में कुष्ठ रोगियों के लिए बनाए गए एक विशेष मतदान केंद्र पर मतदान किया।"
उन्होंने कहा कि सोलन जिले के सनावर स्थित कुष्ठ रोगियों के चिकित्सालय के 13 मरीजों के लिए बनाया गया विशेष मतदान केंद्र देश में अपनी तरह का इकलौता केंद्र है।
काची ने कहा कि अन्य कुष्ठ पीड़ित मतदाता सामान्य मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications