रजनीकांत ने वोट डाला, कमल हासन को नहीं मिली अनुमति
मतदान करने के बाद रजनीकांत ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केंद्र में स्थायी सरकार के लिए मतदान किया है।
मतदान करने से वंचित रहे हासन ने कहा, "मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं था। ऐसा केवल मेरे साथ ही नहीं हुआ। बल्कि मेरे भाई चंद्र हासन भी मतदान नहीं कर सके।" हासन ने मतदान करने के लिए अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग रोक दी थी।
हासन ने कहा कि वह हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications