झारखंड में नक्सलियों ने 3 रेलवे कर्मचारियों को अगवा किया
मंगलवार रात करीब 30 नक्सलियों ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर हमला किया और छह कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि उनमें से तीन कर्मचारियों को बाद में मुक्त कर दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्रबंधक हेंदेगिरी लाली प्रसाद और उपप्रबंधक अनिल कुमार तथा सुनील टेटे अभी तक नक्सलियों के शिकंजे में हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगवा कर्मचारियों को मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।
पिछले साल नक्सलियों ने मैकलुस्कीगंज रेलवे स्टेशन के चार कर्मियों को अगवा किया था। उन्हें चार दिन बाद मुक्त किया गया था।
झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो में नक्सली हिंसा में यहां करीब 1500 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications