अटलांटिस अंतरिक्ष यान की टाइलों को मामूली क्षति
समाचार एजेंसी डीपीए ने नासा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि अटलांटिस के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने के एक दिन बाद नियमित जांच से यह बात सामने आई। अटलांटिस हबल दूरबीन की मरम्मत के अभियान पर गया है।
अभियान के प्रमुख उड़ान निदेशक टोनी सेकासी ने कहा, "जांच से पता चला कि यान की चार टाइल्स पर हल्की खरोंचें हैं हालांकि यह क्षति बहुत मामूली है।"
उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई तय करने के लिए नासा के विशेषज्ञ क्षति का आकलन करने में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में तापरोधक टाइल्स के क्षतिग्रस्त होने के बाद अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही अंतरिक्ष यानों की नियमित जांच को प्रोटोकाल का हिस्सा बना दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications