कोई वामदलों की अनेदखी नहीं कर पा रहा : सोमनाथ
मौजूदा लोकसभा चुनाव में वाम दलों की ताकत के बारे में जब चटर्जी से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने प्रश्न पूछने के अंदाज में कहा, "क्या वाम पार्टियां और मजबूत हो रही हैं?"
उन्होंने कहा, "वाम दलों का महत्व यह है कि उनकी कोई उपेक्षा नहीं कर रहा है।" चटर्जी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह लोकसभा में बोलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जुलाई महीने में लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आग्रह को उन्होंने ठुकरा दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications