यूरोप में स्वाइन फ्लू के प्रसार की गति धीमी : डब्ल्यूएचओ
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जेनेवा में पत्रकारों के साथ बातचीत में शिंदो ने कहा है कि यूरोपीय देश इनफ्लुएंजा निरोधी उपायों को अपनाने के मामले में अमेरिका या मेक्सिको की तुलना में ज्यादा आक्रामक हैं। परिणामस्वरूप यूरोप में इस बीमारी के कुछ गिने-चुने मामले ही प्रकाश में आए हैं।
इसके पहले डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा था कि कुल 30 देशों में एच1एन1 इनफ्लुएंजा के 5,251 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इसमें 61 व्यक्तियों की मौत के मामले भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications