लिट्टे की आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम
कोलंबो, 13 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्वोत्तर में बुधवार को सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) कम से कम तीन नौकाओं को डुबाकर उसका आत्मघाती हमले का प्रयास विफल कर दिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लिट्टे ने चार आत्मघाती नौकाओं को सेना के कब्जे वाले नए इलाके में हमले के लिए भेजा था लेकिन सैनिकों ने यह प्रयास नाकाम कर दिया।
गौरतलब है कि मुल्लइतिवु के तमिल विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में अभी भी 20,000 से अधिक नागरिकों के फंसे हाने की आशंका है। इसी क्षेत्र में पिछले सप्ताहांत हुई लड़ाई में 450 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। सेना और विद्रोही दोनों ही इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications