तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके की जीत : चिदंबरम
शिवगंगा सीट से उम्मीदवार चिदंबरम ने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु के चुनाव परिणाम कांग्रेस और डीएमके पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा, "मैं अपनी और मोर्चे की जीत के प्रति आश्वस्त हूं।"
चिदंबरम ने मंगलवार रात अपने पुत्र की कार पर हुए हमले पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि वे अपनी हार निश्चित देखकर निराश हो गए हैं। कुछ अज्ञात लोगों ने चिदंबरम के पुत्र की कार पर हमला बोल दिया था, जिसमें वह बाल-बाल गए थे लेकिन कार चालक घायल हो गया था।
पुलिस ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक गुनुशेखरन और 20 अन्य लोगों के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज किया।
राज्य में लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में सभी 39 सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications