डीएलएफ के प्रमोटर बेचेंगे 10 फीसदी हिस्सेदारी
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है कि कंपनी को इस तरह 39.7 अरब रुपये की पूंजी एकत्रित होने का अनुमान है। यह अनुमान मंगलवार शाम को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयरों की कीमतों (236.25 रुपये प्रति शेयर) के आधार पर लगाया गया है।
वक्तव्य के मुताबिक इस राशि का उपयोग डीएएल में डी.ई. शा के शेयरों को खरीदने में किया जाएगा।
बुधवार सुबह इस घोषणा के बाद डीएलएफ के शेयरों में 5.29 फीसदी का उछाल आया और सुबह करीब 10.30 बजे वे 248.75 रुपये प्रति शेयर की दर पर कारोबार कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications