अगले कदम पर फैसला 16 मई के बाद: जयललिता
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार सुबह मतदान करने के बाद कहा, "कई लोगों ने संपर्क किया है। मैं उन्हें अभी जवाब नहीं दे रही हूं। सब कुछ नतीजों पर निर्भर है। उम्मीदों के मुताबिक परिणाम आने के बाद ही मैं दिल्ली जाउंगी।"
उन्होंने कहा, "कई पार्टियों की ओर से प्रस्ताव मिले हैं लेकिन मैं उनका कुछ उत्तर नहीं दे रही हैं।"
इसके साथ ही जयललिता ने तमिलनाडु में कई जगहों पर वोटिंग मशीनों के खराब होने और फर्जी मतदान की भी शिकायत की।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में तमिलनाडु की सभी 39 और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications