सज्जाद लोन ने पैतृक शहर में किया मतदान
राज्य में लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में बुधवार को बारामूला और लद्दाख की सीट पर मतदान हो रहा है। पीपुल्स कांफ्रेस के अध्यक्ष सज्जाद और उनकी मां ने सुबह लगभग नौ बजे हंदवारा स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सज्जाद प्रमुख अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के बेटे हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मतदान के बाद सज्जाद ने कहा, "मैं रणनीति में बदलाव करते हुए चुनाव लड़ रहा हूं। मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं। "
बारामूला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सज्जाद के अलावा राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार शरीफुद्दीन शरीक और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुहम्मद दिलावर मैदान में हैं।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासीन मलिक को घर में नजरबंद कर दिया है। वहीं लद्दाख सीट से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पी.नामग्याल और निर्दलीय गुलाम हसन खान के बीच में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications