7 वर्षो में पहली बार जापान का चालू खाता अधिशेष घटा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वैश्विक मंदी के कारण निर्यात में आई भारी कमी के कारण ऐसा हुआ। पिछले सात वर्षो में यह पहला मौका था जब इसमें कमी आई।
चालू खाता में किसी देश की विदेशी स्रोतों से होने वाली आय और उसकी विदेशी देनदारियों का ब्योरा रहता है। शुद्ध पूंजी निवेश को इससे बाहर रखा जाता है।
वित्त वर्ष 2008 के दौरान इस अधिशेष में साल दर साल आधार पर 50.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 125.95 अरब डॉलर रह गया।
वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार में 10 खरब येन की गिरावट आई। वस्तुओं का अधिशेष 90 फीसदी गिरा जबकि निर्यात में 16.3 फीसदी और आयात में 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications