अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने बुधवार सुबह विस्फोटकों से लदी कार से खोस्त प्रांत के बाहरी हिस्से में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने के प्रवेशद्वार के समीप विस्फोट कर दिया। इस हमले में सात व्यक्ति मारे गए और 21 घायल हो गए।
प्रांतीय पुनर्निर्माण दल (पीआरटी)के एक अधिकारी ने बताया, "हमला बुधवार तड़के उस समय हुआ जब स्थानीय अफगान कर्मी सैन्य ठिकाने की ओर बढ़ रहे हैं।"
तालिबान प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि हमले में अफगान और गठबंधन सेनाओं के 48 से ज्यादा कर्मी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications