विदेश में 5 वर्षो में 8,000 बांग्लादेशी कामगारों की मौत
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक इन कामगारों की मौत के मुख्य कारण नौकरी की असुरक्षा, काम का तनाव, काम की बुरी स्थितियां और पौष्टिक खाने का अभाव हैं।
हाल ही में अपने सऊदी अरब प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहां की सरकार से बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए कई अहम रियायतें हासिल की थीं।
अखबार ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वर्ष एक जनवरी से नौ मई तक विदेश से जिन बांग्लादेशी कामगारों शव लाए गए उनमें लगभग 44 प्रतिशत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी और वे पश्चिम एशियाई और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में कार्यरत थे।
गौरतलब है कि इस साल नौ मई तक विदेश में कुल 904 बांग्लादेशी कामगारों की मौत हुई जिनमें से 391 मौतें दिल का दौरा पड़ने से हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications