पांचवा चरण : 86 सीटों पर मतदान, ताल ठोक रहे हैं 1,432 उम्मीदवार (लीड-1)

इस चरण में हिमाचल प्रदेश की चार, जम्मू एवं कश्मीर की दो, पंजाब की नौ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 11, तमिलनाडु की 39,उत्तराखंड की पांच और चंडीगढ़ व पुड्डुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस चरण में वित्त मंत्री पी.चिदंबरम, पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरुण गांधी, मेनका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद खन्ना और समाजवादी पार्टी की जयाप्रदा के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

हिमाचल प्रदेश के सभी चार सीटों शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में है। मंडी सीट से कांग्रेस नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का मुकाबला भाजपा नेता महेश्वर सिंह से है। वहीं हमीरपुर में भी मुख्य मुकाबला भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर के बीच है।

जम्मू एवं कश्मीर की बारामूला और लद्दाख सीटों पर भी बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। लद्दाख सीट से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पी.नामग्याल और निर्दलीय गुलाम हसन खान के बीच में है।

बारामूला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार शरीफुद्दीन शरीक, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुहम्मद दिलावर और अलगाववादी नेता सज्जाद लोन चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मिरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासीन मलिक को घर में नजरबंद कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी सहित कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में सात मई के मतदान के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

ममता दक्षिणी कोलकाता से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुख्य मुकाबला मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता रबीन देब से है। दमदम लोकसभा सीट से दो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वागत राय और तपन सिकदर चुनाव मैदान में हैं। उत्तरी कोलकाता संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला माकपा नेता मोहम्मद सलीम और तृणमूल नेता सुदीप बंधोपाध्याय के बीच है।

पंजाब की नौ सीटों पर 139 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 30 उम्मीदवार लुधियाना सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में 823 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां महिला उम्मीदवारों की संख्या 41 हैं। राज्य में प्रमुख उम्मीदवारों में चिदंबरम, अय्यर और बालू शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+