श्रीलंका की हालात पर अमेरिका और ब्रिटेन चिंतित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने पिछले कुछ दिनों में उत्तरी श्रीलंका में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने पर चिंता जताई।
दोनों नेताओं ने एक साझा बयान में कहा कि दोनों पक्ष लड़ाई तत्काल खत्म कर युद्ध क्षेत्र में फंसे हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकलने दें।
बयान में कहा गया है, "लिट्टे को हथियार डाल देने चाहिए और संघर्ष क्षेत्र में फंसे हजारों नागरिकों को निकलने देना चाहिए। बयान के अनुसार श्रीलंकाई सरकार भी 27 अप्रैल की अपनी उस प्रतिबद्धता को पूरा करे जिसमें उसने कहा था कि बड़े अभियान और भारी शस्त्रों का इस्तेमाल बंद होगा।"
गौरतलब है कि हाल के दिनों में सेना ने तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान तेज कर रखा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, "विजय अब निकट है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications