मतगणना की सभी तैयारियां पूरी : नवीन चावला
चावला ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश भर में 1,080 मतगणना केंद्रों पर 4,260 मतदान कक्षों में लगभग 60,000 कर्मचारी मतगणना को संपन्न कराएंगे।
उन्होंने कहा, "मतगणना के दौरान हर मेज पर एक सहायक पर्यवेक्षक मौजूद होगा।"
चावला ने कहा कि मतदान के आंकड़े को पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और परिणाम तालिका को आंकड़ा केंद्र और मीडिया केंद्र भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रामाणिक रुझान और परिणाम चुनाव आयोग की विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications