चुनाव हारी तो भी राजनीति से दूर नहीं जाऊंगी : जयाप्रदा

रामपुर में संवाददाताओं से बातचीत में जयाप्रदा ने कहा, "आजम खान मुझे हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह मुझे नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नूर बानो को मदद पहुंचा रहे हैं लेकिन मुझे रामपुर की जनता पर पूरा भरोसा है, वह मेरे साथ है।"

जयाप्रदा ने माना कि उनके सामने यह बड़ी लड़ाई है, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह चुनाव जीतकर आजम खान को जवाब देंगी।

जयाप्रदा ने कहा, "अगर कुछ लोग यह समझ्झते हैं कि मैं चुनाव हार कर रामपुर और राजनीति से दूर चली जाऊंगी, तो मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि ये उनकी भूल है। हार कोई अंत नहीं है। मैं नहीं भी जीती तब भी राजनीति में बनी रहूंगी और रामपुर के लोगों की सेवा करुं गी।"

आजम खान पर निशाना साधते हुए जयाप्रदा ने कहा, "उन्होंने विरोधियों के साथ मिलकर मेरे अश्लील पोस्टर और सीडी बनवाए। उनके इस षडयंत्र से मुझे बहुत रोना आया और एक बार आत्महत्या करने का ख्याल भी आया लेकिन मेरे परिवार ने इस दौरान मुझ्झे बहुत हिम्मत दी, जिसके बाद मैं और मजबूती से मुकाबला कर रही हूं।"

आजम पर पार्टी द्वारा कार्रवाई करने के सवाल पर जयाप्रदा ने कहा कि यह पार्टी के बड़े नेताओं का काम है।

लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में बुधवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदांयू, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मत डाले जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+