स्वाइन फ्लू पर जानकारी नहीं छिपाई: मेक्सिको
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक काल्डेरोन ने क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो का जिक्र नहीं किया जिन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा की वजह से मेक्सिको ने दूसरे देशों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी नहीं दी।
काल्डेरोन इस साल के मध्य में क्यूबा के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्होंने कहा कि यह दौरा अब रद्द हो सकता है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू की वजह से मेक्सिको में अब तक 58 लोगों की मौत हो गई है। यहां अब तक कुल 2,282 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications