जम्मू एवं कश्मीर: बारामूला और लद्दाख में मतदान
लद्दाख के चारों विधानसभा क्षेत्रों कारगिल, नोबरा, जांसकार और लेह के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। इस सीट पर चार उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पी.नामग्याल और निर्दलीय गुलाम हसन खान के बीच में है।
बारामूला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार शरीफुद्दीन शरीक, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुहम्मद दिलवार और अलगाववादी नेता सज्जाद लोन चुनाव मैदान में हैं।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मिरवाइज उमर फारुक और मुहम्मद यासिन मलिक को घर में नजरबंद कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications