यात्रियों को स्वाइन फ्लू का प्रोफार्मा उपलब्ध कराने का निर्देश
डीजीसीए ने विमान कंपनियों से कहा है कि स्वाइन फ्लू प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को यह सूचना दी जाए कि उन्हें परीक्षण से गुजरने की जरूरत है।
डीजीसीए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा, आस्ट्रिया, जर्मनी, इजरायल, न्यूजीलैंड, स्पेन और ब्रिटेन जैसे स्वाइन फ्लू प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को इस प्रोफार्मा को भरने की जरूरत है।"
भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब तक फ्लू प्रभावित देशों से आने वाले 340,000 व्यक्तियों का परीक्षण किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में 21 हवाई अड्डों पर बनाए गए 72 काउंटरों पर लगभग 180 चिकित्सकों और 102 अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications