उत्तर प्रदेश में 53 फीसदी मतदान (लीड-1)

चुनाव अधिकारियों के मुतबिक पांचवें चरण में प्रदेश में सबसे ज्यादा 64.5 फीसदी मतदान पीलीभीत संसदीय सीट पर हुआ। इस सीट पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में आए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के टिकट पर वरुण गांधी चुनाव मैदान में हैं। पीलीभीत से सटी आंवली सीट पर जहां से वरुण की मां मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं, वहां 47 फीसदी मत पड़े।

पीलीभीत के बाद सहारनपुर संसदीय क्षेत्र सबसे ज्यादा मत पड़े। यहां 60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी(सपा) के दो महासचिवों अमर सिंह और आजम खान के आपसी विवाद के कारण पांचवें चरण की सबसे चर्चित सीट रही रामपुर में 54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

राज्य के बीते चार चरणों में मतदान का प्रतिशत 43 से 48 फीसदी के बीच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक इस चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस चरण में राज्य के करीब 1.95 करोड़ मतदाताओं ने मेनका गांधी, वरुण गांधी, जयाप्रदा, जितिन प्रसाद, मो.अजहरुद्दीन, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष कुमार गंगवार, धर्मेद्र यादव और सलीम शेरवानी सहित 203 उम्मीदवारों का चुनावी फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया।

पांचवें चरण में प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदायूं, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मत डाले गए। राज्य में कुल 20807 मतदान केंद्रों पर 24941 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 16, दूसरे में 17, तीसरे में 15 और चौथे चरण में 18 और पांचवें चरण में 14 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न होने के साथ ही सभी 80 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+