स्टार न्यूज-नील्सन एग्जिट पोल में
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। स्टार न्यूज और नील्सन द्वारा मतदान बाद किए गए एक सर्वेक्षण में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है।
सर्वेक्षण की प्रारंभिक गणना का अनुमान है कि संप्रग को 199 जबकि राजग को 191 सीटें मिल सकती हैं। तीसरे मोर्चे को 104 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।
इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 155 और बीजेपी को 153 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications