हिमाचल में 4 सीटों पर मतदान जारी
इस चरण में शिमला, कांगरा, मंडी और हमीरपुर सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में कुल 31 उम्मीदवार हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में है।
मंडी सीट से कांग्रेस नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का मुकाबला भाजपा नेता महेश्वर सिंह से है। वहीं हमीरपुर में भी मुख्य मुकाबला भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर के बीच है।
मंडी सीट से पहली बार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। राज्य के 'का' मतदान केंद्र पर सबसे कम 19 मतदाता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications