'पाकिस्तान में छिपा है अल-जवाहिरी'
अमेरिकी समाचार पत्र 'वाशिंगटन टाइम्स' की मंगलवार को छपी एक रिपोर्ट में पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अल-जवाहिरी अफगानिस्तान के सीमा से लगे इलाकों में बेहिचक घूम रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक अल-जवाहिरी की गतिविधियों को नजर रखी गई है। वह जून 2008 में उत्तर वजीरिस्तान में था जहां उसने एक बैठक भी की थी।
अल-जवाहिरी विगत दिसंबर या जनवरी में पाकिस्तान के संघीय प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) में चला गया और हाल ही में वह क्वे टा के बाहरी इलाके में देखा गया।
गौरतलब है कि अल-जवाहिरी पर 2.5 करोड़ डॉलर का ईनाम भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications